रणनीति तैयार करके अंग्रेजी भाषा का अध्ययन करें
शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में रूसा व IQAC के अंतर्गत उच्चशिक्षा में गुणवत्ता के उद्देश्य से कम्युनिकेशन स्किल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । मुख्य वक्ता डॉ.तापस मुखर्जी, शा.महाविद्यालय बोरी ने भाषा ,विशेष रूप से अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए रणनीति तैयार करने विषयक महत्वपूर्ण बिंदुओं जानकारी दी।महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए 3000 शब्दों का संकलन डॉ . मुखर्जी ने भेंट किया।प्राचार्य डॉ प्रेमलता गौरे , रूसा प्रभारी डॉ.आस्था तिवारी , समस्त प्राध्यापक गण व छात्र छात्रााये उपस्थित थे।